समाज सेवा के कार्य भी रूचि लेकर करती है कांग्रेसः गुरचरन सिंह राजू






कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज कंवर के नेतृत्व में हुआ भंडारे का आयोजन

पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज कंवर के नेतृत्व एक भंडारे का आयोजन झील चौक स्थित तांगा स्टैंड इलाके में किया गया। गरीबों की सहायता व ईश्वर की अराधना की दृष्टि से किए गए इस पुण्य के कार्य में ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुज आत्रेय, अनिल भारती, नवीन गौतम, शेखर पलटा, हर्ष ढींगरा, सुखविंदर सिंह, राशिद राणा, नीरज, सोनू, सोनी, सुनील पंडित व रत्न लाल आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर गुरचरन सिंह राजू ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों का चलन बढ़ना चाहिए ऐसे कार्यों से आपसी सौहार्द में बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि धीरज कंवर पार्टी के कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में भी रूचि लेते हैं जो कि बेहद सराहनीय है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुज आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक गतिविधियों के अलावा समाज सेवा के कार्यों में भी हिस्सा लेती है, उसी कड़ी में आज कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से गरीबों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। श्री अनुज आत्रेय ने आगे कहा कि करोना काल में भी कांग्रेस के सिपाहियों ने राशन, भोजन, दवाईयां, मॉस्क, स्नेटाइजर आदि की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराई, यही नही बल्कि देश व समाज पर जब भी कभी प्राकृतिक आपदा आई तो कांग्रेसजनों ने सहायता की पहल सबसे पहले की। कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज कंवर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी के दिशा निर्देश पर हमने आज जो यह भंडारे की पहल की है हमारा प्रयास रहेगा कि इसको आगे भी जारी रखा जाए। समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करना कांग्रेस की रीत रही है और इस रीत को हम आगे तक ले जाना चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन