फेस ग्रुप ने कु० दिव्या को ‘वीमैंस एचीवमेंट अवार्ड-2023 से किया सम्मानित


 हमारा देश आज उन्नत देशों की श्रेणी में सूचीबद्ध हैं। इसका कारण है कि भारत की महिला शिक्षित और जागरूक हो रही हैं। परन्तु फिर भी अभी सरकार को महिलाओं के कल्याण के लिए कुछ और करने की आवश्यकता है। इसी संदर्भ में फेस ग्रुप परिवार आज महिलाओं को और अधिक जागरूक और प्रोत्साहित कर रहा हैं। इस वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र पर प्रतिभाशाली महिलाओं को ‘‘वीमैंस एचीवमेंट अवार्ड-2023’’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष सेवा प्रदान करने के उपलक्ष्य में कु0 दिव्या को ‘‘वीमेंस अचीवमेंट अवार्ड 2023’’ से सम्मानित किया गया। आप ने आयुर्वेद के पंचकर्मा विषय पर डिप्लोमा प्राप्त किया है और विवेक विहार के आर्युवेदिक एंव प्राकृतिक चिकित्सा हॉस्पीटल में रोगियों को पंच कर्मा पद्वति द्वारा उपचार कर रही है। आपकी स्वास्थ्य सेवाएं समाज के लिए प्रशंसनीय है। 

अवार्ड कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ- एम-ए-अंसारी जी चेयरमैन फे़स ग्रुप ने की तथा दिल्ली सरकार अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन जाकिर खान मंसूरी तथा राजेन्द्र कुमार एसडीएम प्रीत विहार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दिल्ली प्रदेश मानवाधिकार व विधि विभाग में महासचिव हरीश गोला, प्रमुख शिक्षाविद डॉ- कंवर सेन शर्मा, डॉल्फिन फुटवियर के एम-डी- सैयद फरहत अली, अशोक निठारी तथा अशोक त्रिेहन आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा सम्बोधित किया। मंच का संचालन प्रोडूयसर, डॉयरेक्टर तथा एक्टर अजय सक्सेना ने किया। डॉ- बिलाल अंसारी  तथा उज़मा अंसारी ने कार्यक्रम को संयोजित किया।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन