हद ही कर दी भाजपा और ‘आप’ ने तोः गुरदीप साहनी

 देश बेहद संकट के दौर से गुज़र रहा है, भ्रष्टाचार, महंगाई, धार्मिक भेदभाव, नपफ़रत, बेरोजगारी आदि सब कुछ चरम पर है। केंद्र में बैठी भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई है। मोदी जी कहते थे काला धन विदेशों से वापस अपने देश में लाएंगे जिससे महंगाई कम होगी और देश में खुशहाली आऐगी लेकिन हुआ उसका उल्टा, विदेश में काला धन और ज्यादा पहुंच गया, महंगाई ने गरीब व मध्य वर्ग की थाली से भोजन कम कर दिया, जनता के पास रोज़गार तक नही है। उक्त विचार पिपुपल वैलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह साहनी ने फे़स न्यूज के साथ एक मुलाक़ात में व्यक्त किए। 

श्री साहनी ने आगे कहा कि पूरा देश परेशान है लेकिन अंध भक्तों की भक्ति में अभी भी कोई कमी नही आई है। अंध भक्त कहते हैं कि मोदी जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और जब उनसे पूछा जाए कि कोई एक अच्छा काम बताओं जिससे तुम्हें कोई फायदा पहुंचा हो तो उनके पास कोई जवाब नही होता। राजनीतिक चर्चा में गुरदीप सिंह साहनी ने आम आदमी पार्टी की विफलताओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री जेलों में जा रहे हैं इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। जब मंत्री ही भ्रष्ट व बेईमान हो जाएंगे तो वह जनता का क्या भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने शुरूआती दौर में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व- शीला दीक्षित जी को भ्रष्टाचारी बताते हुए अनेकों आरोप उन पर लगाए, जनता को भ्रमित करके दिल्ली की सत्ता हथियाई लेकिन आज तक एक भी आरोप शीला जी पर सिद्ध नही कर पाए और इनके भ्रष्टाचार जगजाहिर हें केजरीवाल जी के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद भ्रष्टाचारी हैं, दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब का भी यही हाल है। पंजाब में भी भ्रष्टाचार खूब पनप रहा है। प्रदेश के विकास व जनता की समस्याओं के समाधान से इनको व इनके नेताओं को कोई सरोकार नहीं, इनको तो सिर्फ लूट से मतलब है, ऐश और आराम वर्ल्ड क्लास सुविधाएं इनको और इनके विधायक, पार्षदों को चाहिए। गुरदीप साहनी ने आगे कहा कि थोड़ा बहुत भ्रष्टाचार तो सभी राजनीतिक संगठनों में होता है लेकिन भाजपा और आप ने तो हद ही कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन