ईस्ट एण्ड इंक्लेव निवासी भी हुए उत्साह के रंगों में सराबोर



 पूर्वी दिल्ली। ईस्ट एण्ड इंक्लेव लक्ष्मीनगर आर-डब्लू-ए- द्वारा होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन कालोनी के पार्क में किया गया। आर-डब्लू-ए- अध्यक्षा राजरानी शर्मा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृतिक का बेहतरीन नमूना देखने को मिला। सुंदर वातावरण के बीच इस पावन अवसर पर सभी निवासी उत्साह रंगों व फूलों की होली के बीच प्रसन्नता में सरोबार नज़र आए। इस मौके पर आर-डब्लू-ए- के उपाध्यक्ष आर-के- ठक्कर, एडवोकेट जे- तरूण कुमार, सोशल कल्चरल समिति के एग्जीक्यूटिव सदस्य अरविंद सिंह व शंटी नागपाल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राजरानी शर्मा ने होली के पर्व को भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि होली पर्व हमें भारतीय से परिचय कराती है, इस पर्व से यूं तो कई गाथाएं जुड़ी है लेकिन मुख्यतः यह पर्व आपसी सौहार्द को बल प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा पूरे वर्ष के बीच कभी अगर आपस में मन मुटाव हो जाए तो होली के गुलाम से उसे धो देना चाहिए। सभी धार्मिक पर्व हमें जहां खुशहाल जीवन जीने का मार्ग दर्शाते हैं वहीं हमें धार्मिक पर्वों से ऐसे संदेश मिलते हैं जिनके अपनाने से जीवन सरल हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन