गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का ग्रुप ने किया विशाल लंगर का आयोजन

सभी धर्म व सभी वर्ग के लोगों ने ग्रहण किया लंगर 

नई दिल्ली सिक्खों के पाँचवें गुरु,शहीदों के सरताज माने जाने वाले अर्जुन देव जी शहीदी दिवस के मौक़े पर देश भर में जगह जगह शरबत की छबील व लंगर वितरित किया गया। इसी कड़ी में प्रीत विहार स्थित सिक्का ग्रुप के ऑफ़िस के बाहर भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहाँ दिल्ली के विभिन्न हिस्सों की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं और सभी ने लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर सिक्का ग्रुप के फ़ाउंडर जी० एस० सिक्का, कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू,दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार समिति के सदस्य अमनजीत सिंह परिवार सहित लंगर सेवा करते नज़र आए। इस मौक़े पर पूर्व विधायक नसीब सिंह, गुरुद्वारा बंगला साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रनजीत सिंह, प्रीत विहार वार्ड के निगम पार्षद रमेश  गर्ग, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी, कुलदीप अरोड़ा पप्पे, विनीत गुप्ता, पूर्व पार्षद पंकज लूथरा, भूपेंद्र सिंह, हरचरन सिंह हर्ची आदि भी मौजूद रहे। इसअवसर पर नसीब सिंह नेकहा कि जिस तरह गुरुओं ने बलिदान देकर समाज व देश की रक्षा की उसी तरह  गुरुओं से प्रेरणा लेकर देश में फैल रही हिंसा के माहौल को ठीक करना होगा, जनमानस के बीच जो नफ़रत दिखाई दे रहा है वह ख़त्म होनी चाहिए।देश का माहौल बुरी तरह से दूषित हो रहा हैं जो देश के हित में नहीं हैं। 


जी० एस० सिक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष ही कई हज़ार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जहाँ सभी वर्ग व सभी धर्म के मानने वालों ने शामिल होकर लंगर चखा। उन्होने कहा धर्म सभी अच्छे होते हैं अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे धर्म की बुराई करता है तो वह अपने धर्म का भी वफ़ादार नहीं हो सकता। गुरचरन सिंह राजू ने कहा कि सिक्खों के सभी गुरुओं ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया, मानवता को प्रमुखता दी, उसी श्रंखला में लंगर वितरण हर वर्ष सिक्काजी द्वारा किया जाता है। उन्होने कहा देश में जो आज धार्मिक भेदभाव व अफ़रा तफ़री का माहौल बना हुआ है हम उसकी निंदा करते हैं, जनता को समझना चाहिए नफ़रत से सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता को नुक़सान ही पहुँचाता है और भाजपा के लोग नफ़रत का राजनीतिक लाभ उठाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन