कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब पूरे देश में लहराएगा कांग्रेस का परचम : गुरदीप सिंह साहनी

    नई दिल्ली। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ़्तर में जश्न का माहौल देखने को मिला। भारी संख्या में मौजूद लोग एक दूसरे को बधाई देते हुए नज़र आए। पियुपल वेल्फेयर सोसाइटी के नैशनल प्रेसिडेंट,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं राहुल प्रियंका गांधी सेना के सचिव गुरदीप सिंह साहनी ने भी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ़्तर में विज़िट की और जीत के जश्न को सेलिब्रेट किया इनके साथ कांग्रेस के कर्मठ सिपाही अफ़ाक चौधरी भी मौजूद रहे। गुरदीप सिंह साहनी ने कांग्रेस दफ़्तर में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी,आँल इंडिया कांग्रेस सचिव अलका लांबा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमारी शैलजा चौधरी, पूर्व सांसद पवन बंसल सहित और भी बहुत से सीनियर लीडरों से मुलाक़ात कर बधाई पेश की।इस मौक़े पर पत्रकारों से बात करते हुए गुरदीप सिंह साहनी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत इस बात का प्रतीक है कि देश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होने कहा कि अब सिर्फ़ हिंदू मुस्लिम मुद्दे पर जनता वोट देने वाली नहीं है। देश में बेरोज़गारी,महँगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है और भाजपा के लोग सिर्फ़ भाषणबाज़ी करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं जो कि अब संभव नहीं है। गुरदीप साहनी ने आगे कहा कि अब जनता में जागरूकता आ चुकी है, कांग्रेस की जो लहर कर्नाटक और शिमला विधानसभा चुनाव से आरंभ हुई है वह हवा लोक सभा चुनाव को निश्चित रूप से प्रभावित करेगी और लोक सभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का परचम पूरे देश में लहराएगा।




Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन